Description
रियासत चमनगढ़ में एक सनसनीखेज खबर आग की तरह फैलती है-मशहूर नर्तकी दिलरुबा पर राजकुमार चन्द्रदेव की जहर देकर हत्या का आरोप! एक रात की महफिल, एक जाम शराब… और फिर मौत का सन्नाटा। क्या यह सच में एक खूबसूरत नर्तकी का खूनी चेहरा है, या इसके पीछे छिपा है कोई गहरा षड्यंत्र ? जब पूरा शहर दिलरुबा को गुनहगार मान लेता है, तभी कहानी में एंट्री होती है चमनगढ़ के तेज-तर्रार खुफिया प्रमुख गोपाली की-जो सच को सिर्फ देखता नहीं, उसे उजागर करता है। लेकिन इस केस में हर सुराग एक नए रहस्य की ओर इशारा करता है, और हर कदम मौत के करीब ले जाता है। क्या दिलरुबा सच में हत्यारिन है या किसी बड़ी साजिश की शिकार ? क्या गोपाली समय रहते असली कातिल तक पहुँच पाएगा?



Reviews
There are no reviews yet.