Skip to content

₹250.00

Description

मेजर बलवंत सीरीज ज़िन्दा लाशें नागालैंड की रहस्यमयी वादियों में… एक झील से मिलती है एक अज्ञात युवती की सड़ी-गली लाश… एक अमीर होटल मालिक की रहस्यमयी मौत… फिर एक नौकर की मौत… और उसके बाद शुरू होता है मौतों का ऐसा सिलसिला, जो पूरे कोहिमा को दहशत में डाल देता है। रात के सन्नाटे में कुछ लोगों को सुनाई देती है ढोल की भयावह आवाज… लोग कहते हैं- यह काले जादू का असर है। कहा जाता है कि जिसने वह आवाज सुन ली, उसकी मौत तय है… लेकिन मेजर बलवंत अंधविश्वास पर नहीं, सच्चाई पर विश्वास करता है। क्या ये सचमुच किसी काले जादूगर का खेल है? या फिर “जिन्दा लाशों” के पीछे छिपा है एक अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र ? कौन है वह रहस्यमयी युवती जिसकी लाश झील में मिली ? और क्यों मौत हर उस व्यक्ति का पीछा कर रही है जो सच के करीब पहुंचता है? रहस्य, रोमांच, काला जादू, खूनी साजिशें और मौत से टकराता एक जांबाज जासूस… पढ़िए – “जिन्दा लाशें”