Description
“मनुष्य तभी संपूर्ण होता है, जब उसकी आत्मा स्वतंत्र होती है।” रवीन्द्रनाथ ठाकुर भारतीय और विश्व साहित्य के ऐसे अप्रतिम लेखक हैं, जिनकी कहानियों में मानव-मन की गहराइयाँ, समाज की संवेदनाऐं और जीवन की सूक्ष्मतम सच्चाइयाँ अद्भुत कलात्मकता के साथ व्यक होती हैं। उनकी कहानियाँ केवल कथाऐं नहीं, बल्कि मानवीय संबंधों, प्रकृति, प्रेम, करुणा, नैतिकता और आत्मचेतना की जीवंत झलकियाँ हैं। इस संकलन में ठाकुर की चुनिंदा और प्रसिद्ध कहानियाँ संकलित हैं,
जिनमें ग्रामीण जीवन का सरल सौंदर्य, मानवीय – भावनाओं की गहराई, स्त्री-पुरुष संबंधों की जटिलता, सामाजिक विसंगतियों पर मार्मिक दृष्टि और आमिक स्वतंत्रता का संदेश मिलता हैं। उनकी हर कहानी पाठक को भीतर तक छूती है और मानव-हृदय के उन कोमल स्पंदनों से परिचित कराती है, जो समय के साथ और भी प्रासंगिक होते जाते हैं।
“रवीन्द्रनाथ ठाकुर की प्रतिनिधि कहानियाँ” न केवल उनके साहित्यिक वैभव का परिचय है, बल्कि भारतीय साहित्य की उस अमूल्य धरोहर का भी स्मरण कराती है, जो आज भी हमें अधिक संवेदनशील, अधिक मानवीय और अधिक स्वतंत्र बनने की प्रेरणा देती है।


Reviews
There are no reviews yet.