Skip to content

₹200.00

Description

पूरे कथा संग्रह में एक भी कहानी ऐसी नहीं है, जिसका कथ्य कहीं से उठाया हुआ प्रतीत होता हो। हर कहानी आज के जीवन के झरोखे से निकली हुई है और आज के परिवेश में झाँकती हुई है। – योगेश मित्तल (वरिष्ठ लेखक) राम पुजारी एक मेहनती और संवेदनशील लेखक हैं। पेशे से इंजीनियर मगर स्वभाव से लेखक मन के स्वामी। इन्हें ईश्वर ने ऐसा कौशल दिया है कि यह आसपास की घटनाओं में कहानियों को ढूंढ लेते हैं और यही उनके लेखन की विशेषता बन जाती है। राम पुजारी ने अपना लेखन निर्भया कांड पर एक जबर्दस्त उपन्यास लिख कर शुरू किया और बहुत जल्दी दो और भी बेहतरीन उपन्यास लिख डाले। इसके अलावा अनेक बालोपयोगी पुस्तकें लिखीं जो कि आज की पीढ़ी के लिए अपने ऐतिहासिक और सामाजिक चरित्रों की गाथा आसानी से कह देती हैं। -सुबोध भारतीय (प्रकाशक व लेखक) लेखक परिचयः राम ‘पुजारी’ इंजीनियर हैं और दिल्ली की एक औद्योगिक इकाई कंसल्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। उनकी प्रकाशित आठ पुस्तकों में- अधूरा इंसाफः एक और दामिनी, लव जिहाद : एक चिड़िया, देव-भक्तिः आस्था का खेल, कुलदेवता का रहस्य (उपन्यास); अन्नु और स्वामी विवेकानंद, अन्नु और श्रीरामकृष्णदेव, अन्नु और माँ सारदा देवी (बाल रचनाएँ) और काम्बोजनामा : किस्सा किस्सागो का (वरिष्ठ लेखक वेद प्रकाश काम्बोज की बायोग्राफी व लेखन यात्रा) शामिल हैं, जो पाठकों के बीच में बेहद लोकप्रिय हुई हैं।