Description
मेजर बलवंत सीरीज खून का जाल एक शहर जहाँ हर तीन दिन बाद मिलती है एक नई लाश!” कभी कूड़े के ढेर में कभी सुनसान सड़क पर तो कभी अंधे कुएँ के भीतर ! न कोई गवाह न कोई सुराग और हर हत्या के पीछे छिपा है एक रहस्यमयी विज्ञापन ! “एक सुंदर लड़की को पार्ट टाइम काम चाहिए” “एक बंगाली युवती आपका तनाव दूर कर सकती है” “वास्तविक अर्थों में अप्सरा” लेकिन इन विज्ञापनों के पीछे आखिर कौन है? क्यों शहर के सम्मानित और धनवान पुरुष एक-एक करके मौत के जाल में फँसते जा रहे हैं? और कौन बुन रहा है यह खौफनाक “खून का जाल”! रहस्य साज़िश खूबसूरत चेहरों के पीछे छिपी मौत और ऐसा रोमांच, जो आख़िरी पन्ने तक साँसें रोक दे! “खून का जाल” मेजर बलवंत सीरीज का एक विस्फोटक जासूसी उपन्यास !



Reviews
There are no reviews yet.