Skip to content

₹299.00

Description

साल 2057 में पृथ्वी विनाश के कगार पर खड़ी है। तीव्र जलवायु परिवर्तन और तृतीय विश्व युद्ध ने दुनिया को तबाह कर दिया है। शहर डूब रहे हैं, संसाधन समाप्त हो रहे हैं और मानवता अपने ही बनाए अंत की ओर बढ़ रही है। इसी अराजकता के बीच हिमालय की चौखम्बा पर्वतमाला और जोशीमठ के नीचे हजारों वर्ष पुरानी एक अत्यंत उन्नत सभ्यता के रहस्य सामने आते हैं- ऐसी सभ्यता, जो आधुनिक मानव से कहीं अधिक विकसित थी और शायद मानव जाति पर चल रहे एक लंबे प्रयोग का हिस्सा थी। भारतीय पुरातत्व विभाग की वैज्ञानिक शिवांगी को एक रहस्यमयी ‘वाइट क्रिस्टल’ सौंपा जाता है, जिसे ‘पृथ्वी की सुरक्षा की चाबी’ कहा जाता है।
जैसे-जैसे वह इस रहस्य की परतें खोलती है, उसे पता चलता है कि मानव जाति इस ब्रह्मांड में अकेली नहीं है और उसके अस्तित्व पर नज़र रखने वाली शक्तियाँ अब हस्तक्षेप करने को तैयार हैं।
क्या शिवांगी इस चाबी को सक्रिय कर मानवता को विनाश से बचा पाएगी, या इंसान अपने ही बनाए अंत का शिकार हो जाएगा? “जब इंसान खुद अपना अंत लिखने लगे, तब क्या कोई और उसे बचाने आएगा?”