Description
अंडमान के रहस्यमयी समुद्र में एक जहाज पर हुई अजीब डकैती ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। जहाज के कप्तान का दावा है कि हमलावर इंसान नहीं थे वे आधे इंसान और आधे मछली जैसे भयावह जीव थे! कुछ लोग इसे पागलपन कहते हैं, तो कुछ इसे समुद्र का अनजाना रहस्य।
सच्चाई का पर्दाफाश करने के लिए जासूस राजेश, जयन्त और जगत मौत से खेलती एक खतरनाक समुद्री यात्रा पर निकल पड़ते हैं। तूफानी लहरों, रहस्यमयी धुंध और अदृश्य दुश्मनों के बीच शुरू होती है एक रोमांचक जंग जहाँ हर कदम पर छिपा है खतरा और हर पल सामने आ सकता है मौत का चेहरा।
क्या वे इस भयानक रहस्य से पर्दा उठा पाएंगे… या समुद्र अपने राज हमेशा के लिए निगल जाएगा?



Reviews
There are no reviews yet.