Description
चंडी मंदिर का रहस्य
एक रहस्यमयी मंदिर… आसमान में उठती रोशनी की अनजानी लकीर… और उसके बाद मौत का खूनी खेल !
ऐरीना द्वीप के चंडी मंदिर से उठने वाली रहस्यमयी रोशनी क्या किसी दैवीय शक्ति का संकेत है या इसके पीछे छिपी है कोई खतरनाक साजिश ?
एक के बाद एक वैज्ञानिकों की रहस्यमय हत्याएं, खूबसूरत युवतियों का अपहरण, अंतरराष्ट्रीय अपराधियों का खौफनाक नेटवर्क और सत्ता हथियाने की खूनी कोशिशें !
जब देश की सुरक्षा, वैज्ञानिक रहस्य और हजारों निर्दोष लोगों की जिंदगी दांव पर हो, तब मैदान में उतरता है मेजर बलवंत।
लेकिन इस बार मुकाबला किसी साधारण अपराधी से नहीं, बल्कि एक ऐसे अदृश्य दुश्मन से है जिसका असली चेहरा दुनिया की नजरों से छिपा है।
क्या मेजर बलवंत चंडी मंदिर के सदियों पुराने रहस्य से पर्दा उठा पाएगा?
रहस्य, रोमांच, सनसनी और अप्रत्याशित मोड़ों से भरपूर एक शानदार जासूसी उपन्यास !


Reviews
There are no reviews yet.