Skip to content

₹245.00

Category: Tag

Description

अतुल शिक्षा से लागत एवं प्रबंधकीय लेखाकार (Cost and Management Accountant) हैं। पेशे से वह विदेशी ग्लोबल निजी कंपनियों में बीस साल से वित्तीय प्रमुख (Finance Head) का काम कर रहे हैं । जापानी, कोरियाई, जर्मन, फ्रेंच, कैनेडियन, कई देशों की कंपनियों में उन्होंने अब तक वित्तीय प्रमुख के रूप में काम किया है। एशिया और यूरोप में काम के सिलसिले में काफी भ्रमण भी किया है। बाहर जा कर उन्होंने अनुभव किया कि भारत कितना खूबसूरत है । साहित्य का उन्हे दस साल की उम्र से चस्का लगा। उन्होंने हजारों किताबें पढ़ीं पर पहला उपन्यास अब लिखा है जब उनके पास कहने को एक बेजोड़ प्रेम गाथा है जिसका दायरा पचास सालों तक फैला हुआ है । उनका कहना है, “ये हम सब की कहानी ही तो है। बहुत मुमकिन है आपको पसंद आए।”