Skip to content

₹250.00

Description

निराली बीमारी

एक अजीब बीमारी… रहस्यमयी मौतें… और इंसानियत के खिलाफ एक खौफनाक षड्यंत्र !

दिल्ली में अचानक एक ऐसी बीमारी फैलने लगती है, जिसके शिकार व्यक्ति का गला सूज जाता है और आवाज हमेशा के लिए बंद हो जाती है। हैरानी की बात यह है कि मरीज ठीक होता दिखाई देता है, लेकिन अचानक उसकी मौत हो जाती है।

इस रहस्यमयी बीमारी की तह तक पहुंचने वाले डॉक्टरों को एक-एक करके मौत के घाट उतारा जा रहा है। वैज्ञानिकों पर हमले हो रहे हैं और हर नए सुराग के साथ हत्याओं का सिलसिला और भी भयानक होता जा रहा है। आखिर इस बीमारी का रहस्य क्या है? क्या यह वास्तव में कोई अनजान रोग है या इसके पीछे छिपा है कोई खतरनाक वैज्ञानिक षड्यंत्र ?

जब विज्ञान भी जवाब देने में असमर्थ हो जाता है, तब मैदान में उतरता है मेजर बलवंत !

लेकिन इस बार मुकाबला किसी साधारण अपराधी से नहीं, बल्कि एक ऐसे अदृश्य दुश्मन से है जिसकी पहुंच हर जगह है और जिसका हथियार है मौत ! क्या मेजर बलवंत इस निराले रहस्य को सुलझा पाएगा, या खुद बन जाएगा इस खौफनाक षड्यंत्र का अगला शिकार ?

पढ़िए कर्नल रंजीत का रोमांच, रहस्य, विज्ञान और सनसनी से भरपूर जासूसी उपन्यास-निराली बीमारी