Description
लोकप्रिय साहित्य के सदाबहार उपन्यासकार वेद प्रकाश काम्बोज 18 वर्ष की अल्पायु में जासूसी लेखन क्षेत्र में कदम रखने वाले काम्बोज जी द्वारा रचित अमर पात्नों में उनके नायक विजय ने ही नहीं बल्कि सिंगही, अलफांसे और गिल्बर्ट जैसे खलनायकों ने भी पाठकों को अपना मुरीद बना डाला था। यही वजह रही कि उनके समकालीन और बाद के लेखकों ने भी अपने उपन्यासों को लोकप्रिय बनाने के लिए इन पात्रों का अपने कथानकों में भरपूर इस्तेमाल किया। मगर वो जादू न पैदा कर सके जो काम्बोज जी की लेखनी में है। 18 से शुरू होकर 81 वर्ष की आयु में भी लेखन के प्रति समर्पित काम्बोज जी अब ऐतिहासिक और पौराणिक लेखन भले ही कर रहे हैं किंतु उनके जासूसी कथानकों का जादू आज 60 वर्षों के पश्चात भी पाठकों के सर चढ़ कर बोल रहा है।


Reviews
There are no reviews yet.