Description
मेजर बलवंत सीरीज खूनी बदला एक अंधेरी रात स्याह चादर में लिपटा एक रहस्यमयी साया और सोते हुए मेजर जसदेव सिंह के सीने में उतरता हुआ चमकता छुरा ! हत्या के बाद लाश पर बिखरे रजनीगंधा के फूल जैसे कातिल कोई खूनी नहीं, बल्कि बदले की आग में जलता हुआ पागल आशिक हो। लेकिन यह सिर्फ शुरुआत थी बाईस साल बाद-एक खूबसूरत लड़की “करुणा” रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाती है। खंडाला की सुनसान सड़क पर उसकी बंद कार मिलती है मगर करुणा का कोई निशान नहीं! उधर शहर में गोलियों की गूंज से दहल उठती है “मॉडर्न कॉस्मेटिक्स” दुकान जहाँ कुछ ही मिनटों में बिछ जाती हैं चार लाशें ! क्या इन घटनाओं के पीछे कोई पुराना राज छिपा है? कौन है वह रहस्यमयी हत्यारा जो मौत बाँटते हुए भी हर बार पुलिस को चुनौती दे जाता है? अब इस खूनी खोल में उतर चुका है-मेजर बलवंत और उसका खूंखार साथी “क्रोकोडायल”!



Reviews
There are no reviews yet.