Description
मेजर बलवंत सीरीज खून की बौछार एक तूफ़ानी रात… मूसलाधार बारिश… और शहर के अलग-अलग बंगलों में होने लगीं रहस्यमयी हत्याएँ। एक आदमी मौत से बचने के लिए भाग रहा था… लेकिन उसे नहीं पता था-मौत उससे भी तेज दौड़ रही है। एक बंगले में मिली भीगी हुई लाश… दूसरे बंगले में खून से सना हुआ शव… और हर चेहरे के पीछे छिपा एक खतरनाक राज़। जब पुलिस उलझ गई रहस्य के जाल में… तब मैदान में उतरे – मेजर बलवन्त और उनके साथी। लेकिन सवाल अब भी वही है-कौन है वह अदृश्य कातिल जो हर सबूत मिटा देता है? क्या लापता आभा भटनागर इस रहस्य की कुंजी है? या वह खुद मौत का अगला शिकार बन चुकी है…? -रहस्य… – खून… -और मौत के साये में छिपा सनसनीखेज खेल ! पढ़िए – “खून की बौछार”



Reviews
There are no reviews yet.